You are currently viewing फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, श्रेयस अय्यर को लेकर BCCI ने दिया बड़ा हेल्थ अपडेट

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, श्रेयस अय्यर को लेकर BCCI ने दिया बड़ा हेल्थ अपडेट

नई दिल्ली/सिडनी: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए अय्यर को सिडनी के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 25 अक्टूबर को तीसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान उनकी स्पिलिन (तिल्ली) में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह आईसीयू में भी रहे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार (1 नवंबर) को अय्यर पर एक बड़ा हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

यह हादसा 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान हुआ था। श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने के प्रयास में गोता लगाते हुए गिर गए थे। इस हादसे में उन्हें पेट में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी स्पिलिन में चोट लग गई और इंटरनल ब्लीडिंग (आंतरिक रक्तस्राव) होने लगी थी। चोट की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया था।

बीसीसीआई ने अय्यर पर अपडेट शेयर करते हुए एक प्रेस रिलीज में बताया, “श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में फील्डिंग करते समय पेट में गंभीर चोट लग गई थी, जिससे उनकी स्पिलिन में चोट लग गई और इंटरनल ब्लीडिंग होने लगी।”

बयान में कहा गया, “चोट की तुरंत पहचान कर ली गई और एक मामूली ऑपरेशन के बाद ब्लीडिंग तुरंत बंद कर दी गई। उनका उचित चिकित्सा उपचार किया गया है। अब उनकी हालत स्थिर है और वह अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के साथ, उनके स्वास्थ्य में सुधार से खुश है और आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।”

बीसीसीआई ने यह भी स्पष्ट किया कि अय्यर अभी भारत नहीं लौटेंगे। बोर्ड ने सिडनी में डॉ. कौरौश हाघीगी और उनकी टीम के साथ-साथ भारत में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का इलाज के लिए आभार व्यक्त किया।

बोर्ड ने आगे कहा, “श्रेयस आगे की सलाह के लिए सिडनी में ही रहेंगे और उड़ान भरने के लिए फिट होने पर भारत लौट आएंगे।” यानी अय्यर अगले कुछ दिन ऑस्ट्रेलिया में ही डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे और पूरी तरह फिट होने के बाद ही भारत के लिए उड़ान भरेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Shreyas Iyer discharged from hospital