
अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के मुख्य खजांची तरसेम सिंह ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। तरनतारन जिले के रहने वाले तरसेम सिंह आज सुबह तड़के सैर के लिए निकले थे, जिसके बाद उन्होंने एक नदी पर बने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
उनके परिवार का कहना है कि तरसेम सिंह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और उन्होंने यह कदम दबाव में आकर उठाया होगा। हालांकि, उनकी परेशानी का वास्तविक कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
पुलिस और गोताखोर तरसेम सिंह के शव की तलाश कर रहे हैं, जो ‘अपर बारी दोआब’ नहर में गिरा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
View this post on Instagram

sgpcs-chief-treasurer-committed-suicide-by-jumping-into-the-canal








