You are currently viewing पंजाब में सनसनी: गाड़ी हटाने के विवाद में JE ने बालकनी से बरसाईं गोलियां, राहगीर की मौत; 2 घायल

पंजाब में सनसनी: गाड़ी हटाने के विवाद में JE ने बालकनी से बरसाईं गोलियां, राहगीर की मौत; 2 घायल

अमृतसर: अमृतसर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां थाना सदर के अंतर्गत मजीठा रोड स्थित गंडा सिंह कॉलोनी में बिजली बोर्ड के एक जूनियर इंजीनियर (JE) ने अपनी बालकनी से अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिसमें एक निर्दोष युवक की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से आरोपी जेई अपने परिवार समेत फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद सिर्फ गली में खड़ी एक गाड़ी को हटाने को लेकर शुरू हुआ था। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर बिजली बोर्ड के जेई ने अपने घर की बालकनी से फायरिंग शुरू कर दी।

इस अंधाधुंध फायरिंग के दौरान, वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक के सिर में गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गंडा सिंह कॉलोनी के ही रहने वाले 19 वर्षीय विक्की के रूप में हुई है। वहीं, एक सब्जी विक्रेता और एक अन्य युवक की टांग में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जेई अपने परिवार के साथ कार में बैठकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही एसीपी उत्तरी और एसएचओ सदर हरसंदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपी जेई और उसके परिवार को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Sensation in Punjab