जालंधर (अमन बग्गा): हंस राज महिला महाविद्यालय के एन.एस.एस. के विशेष सात दिवसीय कैंप में वालंटियर्स ने आज गिलां गांव में अपनी सेवाएं प्रदान की।
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने वालंटियर्स शुभकामनाएं देते हुए गांव की ओर रवाना किया तथा बहुत निष्ठा व लगन से कार्य करने की प्रेरणा दी।

एन.एस.एस. एडवाइजर डॉ. अंजना भाटिया ने भी सकारात्मक सोच के साथ गांव में जाकर सेवा कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। प्रोग्राम आफिसर डॉ. वीना अरोड़ा. सुश्री हरमनु के साथ वालंटियर्स ने गिलां गांव में जाकर सरपंच बलविन्द्र कौर के निर्देशानुसार जहां सफाई की आवश्यकता थी, वहां स्वच्छता अभियान चलाया।

पंचायत घर के प्रांगण को स्वच्छ किया, पंचायत घर की दीवारों पर स्वच्छता संबंधी चित्र अंकित किए। वालंटियर्स ने गांववासियों को डिजिटल जागरूकता भी प्रदान की।

उन्होंने उन्हें कैशलैस अवेयरनेस प्रदान करते हुए गूगल पे, पेटीएम इत्यादि की जानकारी दी। गांव से लौटने के बाद वालंटियर्स ने स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत कालेज के बोटैनिकल गार्डन की सफाई भी की। कैंप में डॉ. ज्योति गोगिया, सुश्री सोनिया महेंद्रू, श्री शैलेन्द्र, श्री परमिंदर भी उपस्थित थे।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram
Second day of seven-day NSS camp in HMV, volunteers provided services in Gilan village.







