
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव के मद्देनजर राज्य के सभी सरकारी संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। यह जानकारी सरकार के एक आदेश से मिली है।
कुछ दिन पहले, पंजाब पुलिस ने पंचायत चुनाव के सिलसिले में पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद कर दी थीं। अब सरकार ने पुलिस विभाग को छोड़कर अन्य सभी सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया है।
पंजाब पुलिस ने 15 अक्टूबर तक सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगाई है, ताकि राज्य में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें। अधिकारियों के अनुसार, केवल विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी मंजूर की जाएगी। राज्य में कुल 13,937 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाने हैं, जिसके लिए यह कदम उठाया गया है।
View this post on Instagram


Schools, colleges and government offices will remain closed on this day in Punjab, government has announced holiday








