You are currently viewing पंजाब में दिनदहाड़े स्कूल मालिक पर फायरिंग, गर्दन में गोली लगने से अस्पताल में भर्ती; कार में सवार होकर आए थे बदमाश

पंजाब में दिनदहाड़े स्कूल मालिक पर फायरिंग, गर्दन में गोली लगने से अस्पताल में भर्ती; कार में सवार होकर आए थे बदमाश

खन्ना: लुधियाना जिले के खन्ना में आज एक सनसनीखेज घटना में एक स्कूल मालिक पर फायरिंग कर दी गई। घटना गढ़ी नहर पुल पर हुई, जहां पीड़ित बलदेव सिंह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में माछीवाड़ा साहिब से समराला की ओर जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक आई-20 कार में सवार अज्ञात हमलावरों ने पीछे से फायरिंग की। गोली बलदेव सिंह के मोबाइल फोन से टकराकर उनकी गर्दन में जा लगी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घायल बलदेव सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल समराला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सिविल अस्पताल रेफर किया गया। बलदेव सिंह समराला में एक प्रसिद्ध निजी स्कूल के मालिक हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी (आई) सौरव जिंदल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। माछीवाड़ा साहिब, समराला और सीआईए स्टाफ की टीमें घटना की जांच में जुट गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और घायल बलदेव सिंह के बयान दर्ज करने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस अभी तक इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग का कारण क्या था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

School owner fired upon in broad daylight in Punjab