You are currently viewing 12 साल में Reliance के शेयर में हुई सबसे बड़ी गिरावट, एक दिन में हुआ इतने हजार करोड़ रुपए का नुकसान

12 साल में Reliance के शेयर में हुई सबसे बड़ी गिरावट, एक दिन में हुआ इतने हजार करोड़ रुपए का नुकसान

नई दिल्ली: आज बाजार में हुई ऐतिहासिक गिरावट का सबसे ज्यादा असर देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को हुआ है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को शेयर बाजार में 12 साल का सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर 12.35% की गिरावट के साथ 1105 रुपए पर आ गए। यह अक्टूबर 2008 के बाद कंपनी की सबसे बड़ी गिरावट है।

इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मार्केट कैप 7.05 लाख करोड़ रुपए रह गया। कंपनी के निवेशकों के शेयरों की वैल्यू सोमवार को 1.08 लाख करोड़ रुपए कम हो गई। सेंसेक्स 1941 अंक गिरा, उसमें से करीब 500 अंक अकेले रिलायंस इंडस्ट्री के रहे हैं। मार्केट कैप के मामले में रिलायंस अब टीसीएस से पीछे हो गई है। टीसीएस का मार्केट कैप 7.40 लाख करोड़ रुपए है। वहीं, सरकारी कंपनी ओएनजीसी के शेयर भी करीब 16.26 पर्सेंट तक लुढ़क गए। इसका मार्केट कैप भी 1 लाख करोड़ रुपए से नीचे आ गया। ओएनजीसी का मार्केट कैप 93000 करोड़ रुपए पर आ गया।