नई दिल्ली: पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने फिलहाल अपने प्लेटफार्म पर कोई नया ग्राहक जोड़ नहीं सकेगा, रिजर्व बैंक ने कुछ चिंताजनक तथ्य सामने आने के बाद बैंक पर नए ग्राहक जोड़ने को लेकर रोक लगा दी है। इसके साथ ही विजय शेखर शर्मा की अगुवाई वाले पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अपने आईटी सिस्टम का ऑडिट करने को भी कहा गया है जिसके लिए एक आईटी ऑडिट फर्म को नियुक्त करने का निर्देश रिजर्व बैंक ने दिया है।
अपने निर्देश में रिजर्व बैंक ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के द्वारा नए ग्राहक जोड़ने की अनुमति पर विचार तब होगा जब रिजर्व बैंक नियुक्त की गई आईटी ऑडिट कंपनी की रिपोर्ट की समीक्षा करेगा। रिजर्व बैंक ने कहा कि ये कदम बैंक को लेकर कुछ चिंताएं सामने आने के बाद उठाया गया है। ये रोक तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।
क्या होगा मौजूदा ग्राहकों पर असर
रिजर्व बैंक के इस फैसले में पेटीएम पेमेंट्स बैंक के कामकाज मौजूदा ग्राहकों के ट्रांजेक्शन और खातों को लेकर कोई निर्देश या सलाह नहीं दी गई है। यानि अगर आप पेटीएम पेमेंट्स बैंक के मौजूदा ग्राहक हैं तो आप पर इन निर्देशों का कोई असर नहीं पड़ेगा। आपका पैसा, किया गया ट्रांजेक्शन या मौजूदा वॉलेट नये निर्देशों के दायरे में नहीं आता। यानि फिलहाल रिजर्व बैंक के ताजा कदम से आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।
RBI’s big blow to Paytm Payments Bank, ban on adding new customers – know what will be the effect on existing customers




