You are currently viewing संसद के बाहर भिड़े राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू: राहुल ने हाथ बढ़ाकर कहा- गद्दार दोस्त, मंत्री ने आगे से कह दी ये बात- देखें VIDEO

संसद के बाहर भिड़े राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू: राहुल ने हाथ बढ़ाकर कहा- गद्दार दोस्त, मंत्री ने आगे से कह दी ये बात- देखें VIDEO

नई दिल्ली: संसद सत्र के दौरान बुधवार को मकर द्वार के बाहर सियासी पारा अचानक चढ़ गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बात इतनी बढ़ गई कि राहुल गांधी ने बिट्‌टू को सरेआम ‘गद्दार’ कह दिया, जिसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने भी राहुल को ‘देश का दुश्मन’ करार दे दिया। यह पूरा वाकया वहां मौजूद अन्य सांसदों के सामने हुआ।

राहुल ने बढ़ाया हाथ, बिट्टू ने झटक दिया

यह घटना उस वक्त हुई जब राहुल गांधी संसद के मकर द्वार के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान रवनीत सिंह बिट्‌टू वहां से गुजरे। उन्हें सामने से आता देख राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा, ‘मेरा ट्रेटर फ्रेंड (गद्दार दोस्त) आ रहा है।’ इतना कहने के बाद राहुल ने मुस्कुराते हुए हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन रवनीत बिट्‌टू ने उनसे हाथ मिलाने से साफ इनकार कर दिया और गुस्से में तमतमा गए।

देखें VIDEO-

 

‘चिंता मत करो, तुम वापस आओगे’

हाथ न मिलाने पर दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई। रवनीत बिट्‌टू ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि आप देश के हित में अच्छा काम नहीं कर रहे हैं, तुम देश के दुश्मन हो। दोनों के बीच हुई इस तीखी बहस के दौरान राहुल गांधी ने एक और टिप्पणी करते हुए कहा, ‘चिंता मत करो मेरे गद्दार दोस्त, तुम वापस आओगे।’ इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पंजाब कांग्रेस के कई बड़े नेता भी वहां मौजूद थे। मौके पर लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा और अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला भी खड़े थे, जिनके सामने यह पूरी बहस हुई।

Rahul Gandhi and Ravneet Bittu clashed outside Parliament: Rahul extended his hand and said, “Traitor friend.”