You are currently viewing हिमाचल में कॉलेज छात्रा का पंजाबी युवक ने चाकू से गला रेता, छेड़छाड़ का विरोध कर थाने जा रही थी पीड़िता; आरोपी अरेस्ट

हिमाचल में कॉलेज छात्रा का पंजाबी युवक ने चाकू से गला रेता, छेड़छाड़ का विरोध कर थाने जा रही थी पीड़िता; आरोपी अरेस्ट

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां अमृतसर के एक युवक ने कॉलेज जा रही छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब छात्रा, आरोपी की छेड़छाड़ से तंग आकर महिला पुलिस थाने में शिकायत करने जा रही थी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। घायल छात्रा की पहचान हरदासपुरा मोहल्ले की निवासी के तौर पर हुई है, जो वर्तमान में कॉलेज में पढ़ रही है।

आरोपी की पहचान अमृतसर निवासी अर्जुन वीर सिंह के रूप में हुई है। वह चंबा के ही एक सैलून में काम करता है। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को जब युवती कॉलेज के लिए निकली, तो आरोपी रास्ते में उसे मिल गया और परेशान करने लगा। जब युवती ने उसकी हरकतों का कड़ा विरोध किया और महिला थाने में शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी आगबबूला हो गया।

जैसे ही छात्रा शिकायत दर्ज कराने के लिए बारगाह स्थित महिला थाने की तरफ बढ़ी, आरोपी ने थाने से कुछ ही दूरी पर उसे रोक लिया और तेजधार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में युवती की गर्दन पर गंभीर चोट आई है।

घायल छात्रा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, युवती के गले पर 7 सेंटीमीटर लंबा और ढाई सेंटीमीटर गहरा घाव है, जिसके चलते उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान छात्रा किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पास मौजूद लोगों की मदद से अपनी जान बचाने में सफल रही।

सूचना मिलते ही थाना सदर के प्रभारी एसएचओ सुरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Punjabi youth stabs college student