You are currently viewing पंजाब: मां से बोलकर गया- कमरे में सोने जा रहा हूं…जब दरवाजा खटखटाया तो पैरों तले खिसक गई जमीन

पंजाब: मां से बोलकर गया- कमरे में सोने जा रहा हूं…जब दरवाजा खटखटाया तो पैरों तले खिसक गई जमीन

खन्ना: खन्ना के माजरा राहौण गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में, एक 28 वर्षीय युवक, करणवीर सिंह ने रविवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मात्र चार महीने पहले हुई शादी के बाद, करणवीर अपनी मां के साथ अकेला रह रहा था।

मृतक के ताऊ, रणधीर सिंह ने बताया कि करणवीर ने अपनी मां को यह कहकर अपने कमरे में जाने की बात कही थी कि उसे अपनी पत्नी का फोन आ सकता है, जो शादी के बाद कनाडा चली गई थी। कुछ देर बाद जब मां ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां करणवीर का शव पंखे से लटका हुआ मिला।

करणवीर अपनी पत्नी के साथ कनाडा जाने के लिए कागजी कार्रवाई कर रहा था। उसकी अचानक मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

खन्ना के डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने करणवीर का फोन जब्त कर लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Punjab: I told my mother that I am going to sleep in the room… when I knocked on the door, the ground slipped under my feet