चंडीगढ़-पंजाब की 13 लोकसभा सीटों और चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। कड़ी सुरक्षा में यह आठ बजे शुरू हुई। राज्य की 13 लोकसभा क्षेत्रों में वोटों की गिनती 21 स्थानों पर हो रही है। पंजाब में भाजपा गुरदासपुर व हाेशियारपुर सीटों और शिअद फिरोजपुर व बठिंडा सीट पर आगे हैं। आठ सीटों पर कांग्रेस को बढ़त है। संगरूर में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिल रही है। कांग्रेस को 9, भाजपा को 2, शिअद को 2 और आम आदमी पार्टी को 1 सीट पर बढ़त प्राप्त की है।

जालंधर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के संतोख चौधरी 4880 वोटों से आगे चल रहे हैं। लुधियाना सीट पर कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू 17 हजार से आगे हैं। चंडीगढ़ सीट पर भाजपा की किरण खेर कांग्रेस के पवन बंसल से 2000 मतों से आगे हैं। गुरदासपुर से भाजपा के सनी देयोल की बढ़त मजबूत होती दिख रही है। उनको 10502 की लीड मिली है। सनी देयोल को अब तक 27453 और कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 16951 मत मिले हैं। लुधियाना में कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू 11 हजार मत से आगे। अब तक बिट्टू को 51602, शिअद के मोहिंदर सिंह ग्रेवाल को 40036, सिमरजीत सिंह बैंस को 394345 मत मिले हैं।
बठिंडा सीट पर हरसिमरत कौर बादल की बढ़त 1300 हुई। आनंदपुर साहिब सीट पर कांग्रेस के मनीष तिवारी अकाली दल के प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा से 2418 वोट से आगे। फिराेजपुर सीट से शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल 2125 मतों से आगे। अमृतसर कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला 2610 वोटों से आगे। यहां से केंद्रीय राज्यमंत्री हरदीप पुरी पीछे चल रहे हैं। अमृतसर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला यहां से 29612 मतों से आगे हो गए हैं। औजला को अब तक 146038 वोट मिले हैं। भाजपा के हरदीप सिंह पुरी को 116426 मत मिले हैं। हाेशियारपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी साेमप्रकाश आगे हो गए हैं। वह 12806 वोटों से कांग्रेस के राजकुमार चब्बेवाल से आगे चल रहे हैं। अब तक साेमप्रकाश को 182406 और राजकुमार चब्बेवाल को 169600 वोट मिले हैं।
■जालंधर में बेहद नजदीकी और कड़ा मुकाबला
●जालंधर से 5699 वोटों से चौधरी संतोख सिंह आगे
■होशियारपुर से BJP के सोमप्रकाश 15000 वोटों से आगे
●अढ़ाई किलो का हाथ भारी – गुरदासपुर से BJP के सन्नी देओल का ट्रक सुनील जाखड़ से आगे, ?40 हज़ार ?वोटों से सन्नी देओल को लीड
■फिरोजपुर से अकालीदल के 70 हज़ार वोटों सुखबीर बादल आगे
■बठिंडा से अकालीदल हरसिमरत कौर 7800 वोटों से आगे
■खडूर साहिब से कांग्रेसी जसबीर सिंह डिंपा 63000 वोटों से आगे, बीबी जागीर कौर की हार? लगभग तय❓
■अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत औजला 13000 वोटों से आगे
■लुधियाना से कांग्रेस के रवनीत बिट्टू 41246 वोटों से आगे
■संगरूर से 40160 वोटों से भगवंत मान आगे
■फरीदकोट से कांग्रेस के 90547 मोहम्मद सदीक आगे
■पटियाला से कांग्रेस की परनीत कौर 16000 वोटों से आगे
■श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के मनीष तिवारी 6000 वोटों से आगे
■चंडीगढ़ से बीजेपी की किरण खेर 3756 वोटों से आगे
■फतेहगढ़ साहिब से डॉ अमर सिंह 20000 वोटों से आगे
◆देश के रुझान●
भाजपा -330
कांग्रेस -100
अन्य -112




