You are currently viewing पंजाब सरकार नेे 4 जिलों के सिविल सर्जन बदले, जालंधर की कमान अब डॉ. रंजीत सिंह के हाथ

पंजाब सरकार नेे 4 जिलों के सिविल सर्जन बदले, जालंधर की कमान अब डॉ. रंजीत सिंह के हाथ

जालंधर (PLN-Punjab Live News) चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम बनने के बाद पंजाब में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को पंजाब सरकार ने सेहत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं।

इसके तहत होशियारपुर के सिविल सर्जन डॉ. रंजीत सिंह को जालंधर का नया सिविल सर्जन बनाया गया है वही अभी तक जालंधर में सिविल सर्जन के पद पर ड्यूटी दे रहे डॉक्टर बलवंत सिंह को चंडीगढ़ में डिप्टी डायरेक्टर लगाया गया है।

इसके अलावा लुधियाना में भी नए सिविल सर्जन को तैनात किया गया है। अब फतेहगढ़ साहिब के सिविल सर्जन डॉक्टर सतिंदर पाल सिंह को लुधियाना के सिविल सर्जन के पद पर तैनात किया गया है, जबकि गुरदासपुर के सिविल सर्जन हरभजन राम फतेहगढ़ साहिब में सिविल सर्जन होंगे।

Punjab government changed the civil surgeons of 4 districts Dr. Ranjit Singh new civil surgeons of Jalandhar