You are currently viewing लुधियाना में सैलून की दुकान पर जानलेवा हमला, युवक को तेजधार हथियार से काटा, सिर-छाती और हाथ पर आए 50 टांके

लुधियाना में सैलून की दुकान पर जानलेवा हमला, युवक को तेजधार हथियार से काटा, सिर-छाती और हाथ पर आए 50 टांके

लुधियाना: लुधियाना में बीते दिन सैलून की दुकान पर कंटिंग करवाने आए एक युवक पर चार युवकों ने तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना के बाद घायल को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना 4 को इस संबंध में शिकायत दे दी गई है।

जानकारी देते हुए घायल सेखेवाल रोड निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह सरकारी डिपो चलाता है। उसने अपने एक पहचान वाले को करीब 6 महीने पहले 30 हजार रुपए उधार दिए थे। उससे वह कई बार रुपए वापस मांग चुका था। अब वह रुपए लौटाने की बजाय रंजिश पाले हुए है।

पैसे मांगने को लेकर 2 दिन पहले ही उसकी उक्त युवक के साथ गाली गलौज हुई थी। इसके चलते उसने अपने 3 अन्य साथियों सहित शुक्रवार शाम को हमला कर दिया। हमले में घायल राजेश के सिर, छाती व हाथों पर गहरे घाव होने के चलते करीब 50 टांके लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Deadly attack on salon shop in Ludhiana, youth cut with sharp weapon, 50 stitches on head, chest and hand