You are currently viewing ध्यान दें! पंजाब बोर्ड ने 10वीं पंजाबी परीक्षा की डेटशीट घोषित की, इस तारीख तक भरे जाएंगे आवेदन पत्र

ध्यान दें! पंजाब बोर्ड ने 10वीं पंजाबी परीक्षा की डेटशीट घोषित की, इस तारीख तक भरे जाएंगे आवेदन पत्र

चंडीगढ़: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं कक्षा की पंजाबी भाषा की विशेष परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षा उन युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है जो पंजाब राज्य के बाहर के हैं और सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन दसवीं कक्षा तक पंजाबी न पढ़ने के कारण आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस विशेष पंजाबी परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 18 जुलाई तक भरे जा सकेंगे। आवेदकों के रोल नंबर 22 जुलाई को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। परीक्षा 29 और 30 जुलाई को बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करते समय उम्मीदवारों को अपना 10वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र और उनकी प्रमाणित फोटोकॉपी साथ लानी होगी। सभी आवश्यक दस्तावेज 21 जुलाई तक जमा करना अनिवार्य है। ऐसा न करने वाले छात्रों को रोल नंबर जारी नहीं किए जाएंगे। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर विजिट किया जा सकता है।

गौरतलब है कि पंजाब में सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए 10वीं कक्षा तक पंजाबी भाषा का अध्ययन करना अनिवार्य है। पंजाब में पंजाब राज्य भाषा अधिनियम लागू है। इसी कारण बोर्ड द्वारा यह परीक्षा हर तीन महीने में आयोजित की जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार भाग लेते हैं। इस परीक्षा के लिए पूरे राज्य में केवल एक ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Punjab Board announced the date sheet