
जालंधर (अमन बग्गा): गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हंस राज महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन को सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्राचार्या डॉ. सरीन को डिप्टी कमिश्नर जालंधर आईएएस श्री विशेष सारंगल द्वारा पंजाब के वित्त मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा तथा एमएलए श्री सुशील रिंकू तथा संत सीचेवाल की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
डॉ. सरीन के समर्पण, लीडरशिप तथा स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अद्भुत योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। डॉ. सरीन के साथ ही स्पोर्ट्स विभाग से डॉ. नवनीत तथा श्रीमती रमनदीप कौर को भी सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने परमपिता परमात्मा तथा डीएवी कॉलेज प्रबंधकत्र्री समिति का धन्यवाद किया। उन्होंने स्पोर्ट्स विभाग की प्राप्तियों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि एचएमवी की खिलाडिय़ों ने कालेज का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। एचएमवी की उपलब्धियों की सूची लंबी है। ऐतिहासिक क्षण में एचएमवी ने जीएनडीयू को माका ट्राफी जीतने में सर्वाधिक योगदान दिया। अभी हाल ही में एचएमवी ने वुमैन चैंपियन ट्राफी-2023 जीतकर अपने मेहनत का परिचय दिया। एचएमवी की एथलीट प्राची यादव को स्पोर्ट्स में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

एथलीट हरमिलन बैंस ने एशियन गेम्स-2023 में मैडल जीतकर कालेज का नाम रोशन किया। उसकी प्राप्तियों से यह साफ हो गया कि एचएमवी के एथलीट्स को कैंपस में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग दी जाती है। एचएमवी सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम है जो अकादमिक क्षेत्र के साथ-साथ स्पोट्र्स के क्षेत्र में भी बेहतरीन प्रशिक्षण दे रहा है।


खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram
Honoring excellence in sports: Principal Prof. on Republic Day. Dr. Ajay Sarin honored







