You are currently viewing HMV में प्री-प्लेसमेंट टॉक का आयोजन

HMV में प्री-प्लेसमेंट टॉक का आयोजन

जालंधर (अमन बग्गा): हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के प्लेसमेंट सैल द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में यूजी एवं पीजी अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए प्री-प्लेसमेंट टॉक का आयोजन किया गया। प्रोग्राम के कनवीनर प्लेसमेंट ऑफिसर श्री जगजीत भाटिया थे। प्रमुख वक्ता के तौर पर नॉसकॉम से श्री अभिषेक कुमार, श्री संकल्प तथा श्री आकाश कुमार उपस्थित थे। प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सिस्को से श्री कार्तिक भारद्वाज तथा श्री संतोष रिबैलो ने भी प्रोग्राम में भाग लिया। अपने संबोधन में श्री संकल्प ने कहा कि भारत के लिए डिजिटल प्रतिभा महत्वपूर्ण बन गई है तथा इसका उद्देश्य शैक्षणिक योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाना है। सैशन के दूसरे पड़ाव में सेल्सफोरस से श्री संतोष द्वारा ऑनलाइन ही कंपनी के बारे में बताया।

उन्होंने नॉसकॉम फ्यूचर स्किलस प्राइम पर विभिन्न प्रोग्राम व कोर्स की जानकारी भी दी। सिस्को से आए श्री कार्तिक भारद्वाज ने साइबर सुरक्षा व डिजीटल संसार में रोजगार की महत्ता बताई। छात्राओं ने इस टॉक को बड़े ध्यान से सुना तथा प्रश्न भी पूछे।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने प्लेसमेंट सैल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्था की सभी छात्राओं को प्लेसमेंट दिलाना ही हमारा लक्ष्य है। सेमिनार के अंत में श्री जगजीत भाटिया ने सभी अतिथियों व छात्राओं का धन्यवाद किया। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न प्लेसमेंट व फ्री प्रमाणित कोर्सों में दाखिला लेने के लिए प्रेरित किया।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

Pre-Placement Talk organized at HMV