You are currently viewing PM मोदी एक बार फिर बने दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता, इतने प्रतिशत मिली अप्रूवल रेटिंग; देखें टॉप 10 लीडर्स की लिस्ट

PM मोदी एक बार फिर बने दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता, इतने प्रतिशत मिली अप्रूवल रेटिंग; देखें टॉप 10 लीडर्स की लिस्ट

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को पीछे छोड़ ग्लोबल लीडर की लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं।

ग्लोबल लीडर की ये रैंकिंग मॉर्निंग कंसल्ट ने जारी की है। ये एक ग्लोबल फर्म है, जो वैश्विक नेताओं के प्रमुख फैसलों पर नजर रखती है। इस डेटा के लिए सर्वे 8-14 जुलाई 2024 के बीच लिया गया था। फर्म के मुताबिक, पीएम मोदी 69 प्रतिशत की रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर 63 प्रतिशत की अनुमोदन रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

25 नेताओं की सूची में सबसे आखिर में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा हैं, जिनकी अप्रूवल रेटिंग 16 प्रतिशत है। फर्म ने अपनी वेबसाइट पर कहा, रेटिंग हर देश के युवाओं से बात करके ली गई है।

टॉप 10 ग्लोबल लीडर की लिस्ट

1. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (69 प्रतिशत)

2. मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर (63 प्रतिशत)

3. अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली (60 प्रतिशत)

4. स्विट्जरलैंड के संघीय पार्षद वियोला एमहर्ड (52 प्रतिशत)

5. आयरलैंड के साइमन हैरिस (47 प्रतिशत)

6. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (45 प्रतिशत)

7. पोलैंड के डोनाल्ड टस्क (45 प्रतिशत)

8. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ (42 प्रतिशत)

9. स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ (40 प्रतिशत)

10. इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (40 प्रतिशत)

pm-modi-once-again-became-the-worlds-most-favorite-leader