
चंडीगढ़: मां काली के वीडियो को लेकर चर्चा में आईं यूट्यूबर पायल मलिक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मां काली वीडियो पर हुए विवाद के बाद से वह लगातार विवादों और तनाव से गुजर रही थीं, जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ा है। जानकारी के अनुसार, पायल मलिक को ज़ीरकपुर स्थित एडवांमेड हॉस्पिटल एंड एडबेबी आईवीएफ सेंटर के इमरजेंसी वार्ड में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
गौरतलब है कि पायल मलिक ने कुछ महीनों पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मां काली के रूप को रिक्रिएट किया हुआ है और गले में नींबू की माला पहनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने हाथ में त्रिशूल पकड़ा हुआ है, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई थी और उनके खिलाफ रोष व्यक्त किया था। मामले को बढ़ता देख पायल ने पटियाला के प्रसिद्ध काली माता मंदिर में जाकर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली थी।
हालांकि, माफी मांगने के बावजूद कई संगठन उनसे नाराज चल रहे थे और उनके खिलाफ नाराजगी बनी हुई थी। सूत्रों का कहना है कि इसी लगातार मानसिक तनाव और विवादों से परेशानी के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाना पड़ा। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
View this post on Instagram
Payal Malik’s condition worsened




