नई दिल्ली: अगर आपके पास डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। आपको 31 मार्च 2022 तक अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की केवाईसी करानी होगी। अगर आपने केवाईसी नहीं कि तो आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे। आपका डीमैट अकाउंट बंद भी हो सकता है।
अपने डीमैट अकाउंट में अपनी इनकम रेंज, मोबाइल नबर, ईमेल आईडी आदि अपडेट करना है। अगर आपने आज अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट में यह सभी जानकारी नहीं अपडेट की तो आपका अकाउंट डिएक्टिवेट हो जाएगा। NSDL के मुताबिक, डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट रखने वाले निवेशकों को नो योर कस्टमर प्रक्रिया के तहत ये 6 जानकारियां देनी जरूरी होती हैं। इसमें नाम, पता, पैन डिटेल, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और सालाना इनकम शामिल है।
ये जानकारी देना अनिवार्य
एक जून 2021 के बाद खुलने वाले सभी अकाउंट्स के लिए ये छह जानकारियां देना अनिवार्य बना दिया है। निवेशकों को KYC अपडेट कराने के लिए 31 मार्च 2022 तक का समय दिया गया है। अगर ये जानकारियां अपडेट नहीं की जाती हैं तो आपको डीमैट अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा। फिर ये जानकारियां अपडेट होने के बाद ही उसे दोबारा एक्टिवेट किया जाएगा।
Work news: Do this work soon, otherwise you will not be able to buy shares from the stock market




