
नई दिल्ली: पाकिस्तान मीडिया के हवाले से खबर आ रही है कि भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का पूरा परिवार खत्म हो गया है। बताया जा रहा है कि भारत ने मसूद अजहर के घर को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में मारे गए लोगों में मसूद अजहर के करीबी रिश्तेदार शामिल हैं। इस घटना पर मसूद अजहर का एक बयान भी सामने आया है। उसने पुष्टि की है कि उसके परिवार के 10 सदस्यों की मौत हो गई है।
हालांकि, भारत सरकार या भारतीय सेना की ओर से इस ऑपरेशन और इसमें हुए हताहतों को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस खबर के सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है।
View this post on Instagram

Operation Sindoor: Jaish chief Masood Azhar’s entire family wiped out




