You are currently viewing अब हेलमेट की नो टेंशन, पकड़े जाने पर भी नहीं कटेगा चालान? अगर आपके पास भी आया है ऐसा मैसेज तो…

अब हेलमेट की नो टेंशन, पकड़े जाने पर भी नहीं कटेगा चालान? अगर आपके पास भी आया है ऐसा मैसेज तो…

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही हैं कि जिसमें कहा जा रहा है कि महानगर पालिका के दायरे में आने पर आपको हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं होगा। साथ ही साथ आपको ना कोई पुलिस वाला इसके लिए पकड़ सकता हैं। खबर में यह भी बताया गया हैं कि हेलमेट के नियम केवल राज्यमार्गों में लागू होगें या फिर नेशनल हाइवे में । आपको यदि कोई पुलिसवाला पकड़ता है तो उसे आप कह सकते हैं कि आप महानगर पालिका के दायरे में हैं। लेकिन इस खबर में कोई सच्चाई नहीं हैं। भारत सरकार के एक विभाग ने इस खबर के फर्जी होने की पुष्टी की हैं।

आपको बता दें कि वायरल मैसेज में कहा गया है कि जो अभी तक सभी राज्यो में जो हेलमेट की चेकिंग चल रही थी। उसको कोर्ट ने खारिज कर दिया गया हैं। मैसेज में कहा जा रहा है कि सागरकुमार जैन याचिका के अनुसार महानगर पालिका के दायरे में आने वाले सभी मोटर वाहन चालको हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं होगा। मैसेज में आगे लिखा है कि यदि आपको कोई पुलिस वाला पकड़ता है तो आप सीधे कह सकते हैं । मै महानगर पालिका के दाएरे में हूं।

आपको बता दें कि भारत सरकार के प्रेस इंफॉर्मेशन विभाग में ने दावे ने दावे की सच्चाई बताई हैं। पीआईबी ने कहा कि यह खबर बिलकुल फर्जी हैं। शासन ने ऐसा कोई नियम जारी नहीं किया हैं। साथ ही साथ इस तरह क मैसेज से लोगों को दूर रहने के लिए कहा हैं।

Now no tension of helmet, challan will not be deducted even if caught? If you have also got such a message then…