नई दिल्ली: WhatsApp पर आए दिन नए फीचर्स और अपडेट आते रहते हैं जो कि यूजर्स की सुविधा के लिए बेहद ही लाभदायक होते हैं। साथ ही कंपनी अपने यूजर्स की सिक्योरिटी का भी पूरा ख्याल रखती है। यूजर्स की सिक्योरिटी और सुविधा के तहत ही कंपनी एक और नया फीचर बाजार में लेकर आने वाली है। यह फीचर WhatsApp पर ग्रुप एडमिन के लिए आए और इसके तहत एडमिन को पहले से अधिक पावर मिलेगी। इतना ही नहीं, रिपोर्ट के अनुसार कंपनी WhatsApp के कैमरे के लिए भी एक फीचर लेकर आने वाली है। आइए जानते हैं WhatsApp के अपकमिंग फीचर के बारे में डिटेल से।
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में WhatsApp यूजर्स को कई खास फीचर्स मिलने वाली है। कंपनी ने अपने दो फीचर्स की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इनमें से एक फीचर WhatsApp के कैमरे के लिए पेश किया जाएगा, जिसके बाद कैमरे का इंटरफेस पूरी तरह से बदल जाएगा। वहीं कंपनी दूसरा फीचर ग्रुप चैट्स के लिए लेकर आ रही है। ग्रुप चेट के लिए आने वाला यह फीचर एडमिन्स को पहले से अधिक पावर देगा।
रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp पर ग्रुप चैट के लिए भी खास फीचर आने वाला है और इस फीचर की मदद से ग्रुप एडमिन को पहले से ज्यादा पावर मिलेगी। इस फीचर के आने के बाद ग्रुप एडमिन ग्रुप में आने वाले किसी भी मैसेज को सबके लिए डिलीट कर सकते हैं। यानि यदि ग्रुप में कोई ऐसा मैसेज आता है जो कि सही नहीं है या गलती से भेजा गया है तो ग्रुप एडमिन उस मेसेज को डिलीट कर सकते हैं।
Now group administrator will get more power on WhatsApp, camera interface will also change




