नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ग्राहकों के पैसों की सुरक्षा के लिए बैंकों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नजर रख रहा है। गलती पकड़ में आने पर इन बैंकों पर जुर्माना लगाया जाता है या फिर लाइसेंस कैंसिल भी कर दिया जाता है। रिजर्व बैंक ने इसी प्रकार का कड़ा कदम उठाते हुए एक और बैंक का लाइसेंस रद्द किया है। यह बैंक है पुणे स्थित रूपी सहकारी बैंक लिमिटेड का अगस्त महीने में लाइसेंस कैंसिल कर दिया था। अब आरबीआई की कार्रवाई के 1 महीने बाद बैंक को अपना कारोबार बंद करना पड़ेगा। रिजर्व बैंक के फैसले के बाद 22 सितंबर से इस बैंक की बैंकिंग सेवाएं बंद हो जाएंगी।
रिजर्व बैंक के आदेश के अनुसार, बैंक बंद करने की अंतिम तारीख 22 सितंबर है। इसके बाद से बैंक को अपना कारोबार करना होगा। इस स्थिति में बैंक के जो ग्राहक हैं, वे न तो पैसे जमा कर सकेंगे और न ही निकाल सकेंगे। बता दें कि रुपी सहकारी बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द इसलिए किया गया क्योंकि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं हैं।
Note: This bank will be closed from September 22 customers will not be able to withdraw money




