You are currently viewing Netflix के को-फाउंडर ने CEO पद से दिया इस्तीफा, बोले- यह सही वक्त था फैसला लेने का

Netflix के को-फाउंडर ने CEO पद से दिया इस्तीफा, बोले- यह सही वक्त था फैसला लेने का

लॉस एजेंलिस: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंक के सह-संस्थापक रीड हेस्टिंग्स ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि यह सही वक्त था फैसला लेने का। उन्होंने आगे की जिम्मेदारी अब लंबे समय के साथी और सह-सीईओ टेड सारंडोस और कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी ग्रेग पीटर्स को सौंप दी है।

रीड हेस्टिंग अब कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। टेड सारंडोस और ग्रेस पीटर्स CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे। नेटफ्लिक्स में यह बदलाव तुरंत प्रभावी होंगे। बता दें कि कोरोना काल (जुलाई 2020) में जब कंपनी के लिए चुनौतीपूर्ण समय था उस समय ही पीटर्स और सारंडोस को प्रमोट किया गया था।

Netflix’s co-founder resigned from the post of CEO said – this was the right time to take a decision