You are currently viewing Tokyo Olympics में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में जीता गोल्ड मेडल

Tokyo Olympics में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में जीता गोल्ड मेडल

टोक्यो: टोक्यो ओलंपिक से भारत के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक से ये पहला गोल्ड मेडल है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अभी तक कुल 7 पदक जीत लिए हैं। भारत ने इस तरह से एक ओलंपिक में सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बना लिया है।

नीरज के पिता सतीश कुमार बताते हैं की बहुत संघर्षों के बाद उनका बेटा आज वहां तक पहुंचा हैं। घर की आर्थिक स्थिति शुरू में अच्छी नहीं थी, खेती से जो पैसे आते थे उसी से नीरज की ट्रेनिंग होती थी। दादा धरम सिंह बताते हैं, ‘नीरज को खाने में चूरमा, दही, दूध बहुत पसंद हैं और जब भी गांव आता हैं तो नीरज यही खाने की मांग करता है। नीरज गांव में ट्रेनिंग की उसके बाद पंचकुला, चंडीगढ़ हर जगह बढ़ता हुआ आज टोक्यो तक पहुंचा है।

Neeraj Chopra created history in Tokyo Olympics, won gold medal in Javelin throw