You are currently viewing उत्तराखंड में बड़ा हादसाः हिमस्खलन की चपेट में आया नौसेना का पर्वतारोही दल, 10 जवान लापता

उत्तराखंड में बड़ा हादसाः हिमस्खलन की चपेट में आया नौसेना का पर्वतारोही दल, 10 जवान लापता

उत्तराखंड (PLN-Punjab Live News) उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां माउंट त्रिशूल आरोहन के लिए गया नौसेना का एक दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया है। हिमस्खलन की चपेट में आने से 10 जवान लापता हो गए है। जिनकी तलाश के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से राहत-बचाव टीम त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गई है।

राहत-बचाव टीम के कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि नौसेना के पर्वतारोहियों का 20 सदस्य दल 15 दिन पहले करीब 7120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के लिए गया था लेकिन शुक्रवार सुबह अचानक हिमस्खलन हो गया। हिमस्खलन की चपेट में नौसेना के जवान आ गए हैं, जिनसेे 10 जवान अभी भी लापता है जिनकी तलाश की जा रही है।

Navy mountaineering team hit by avalanche 10 jawans missing in Uttarakhand