You are currently viewing मुंबई इंडियंस को जाते-जाते लगा बड़ा झटका, IPL से बाहर हुआ तूफानी गेंदबाज

मुंबई इंडियंस को जाते-जाते लगा बड़ा झटका, IPL से बाहर हुआ तूफानी गेंदबाज

नई दिल्ली: रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से पहले तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स चोट के कारण आईपीएल (IPL) 2022 के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस का सामना शुक्रवार को टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस से होना है। आठ मुकाबले हारकर मुंबई प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है।

मुंबई इंडियंस ने टाइमल मिल्स की जगह दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स को मौजूदा सीजन के बाकी बचे मुकाबलों के लिए साइन किया है। मिल्स ने आईपीएल के इस सीजन 5 मैच खेले जिसमें उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए। फ्रेंचाइजी की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘ मुंबई इंडियंस ने टाइमल मिल्स की जगह ट्रिस्टन स्टब्स को साइन किया है।

टाइमल मिल्स को टखने में चोट है
टाइमल मिल्स को टखने में चोट है। मिल्स ने मौजूदा आईपीएल में 16 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था। उस मुकाबले में उन्होंने 3 ओवर में 54 रन लुटाए थे। इस दौरान उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। मिल्स के इस महीने के आखिर तक फिट होने की उम्मीद है। ऐसे में वह ससेक्स के लिए 26 मई को टी20 ब्लास्ट में अपना पहला मैच खेल सकते हैं।

Mumbai Indians got a big blow on the go, stormy bowler out of IPL