You are currently viewing MS Dhoni ने शेयर किया पत्नी के साथ एड शूटिंग का फनी वीडियो, आपने देखा क्या?

MS Dhoni ने शेयर किया पत्नी के साथ एड शूटिंग का फनी वीडियो, आपने देखा क्या?

नई दिल्लीः भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। इस दौरान धौनी अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वॉलिटी टाइम भी बिता रहे हैं। इसके साथ ही धौनी पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। 24 अक्टूबर को जीवा के साथ अपनी गाड़ी की सफाई करते हुए वीडियो शेयर करने के बाद अब धौनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ एक फनी वीडियो शेयर किया है।

हालांकि, इस वीडियो को शेयर करते हुए धौनी ने बता दिया है कि यह पुराना है। लेकिन यह वीडियो काफी मजेदार है। इस वीडियो में धौनी और साक्षी एक एड शूटिंग के लिए किसी पेट्रोल पंप पर नजर आ रहे हैं। साक्षी धौनी कोई डायलॉग बोलने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वह बार-बार अटक जाती हैं। इसके बाद धौनी फ्रेम में आते हैं और कहते हैं कि देखकर भी पढ़ नहीं पा रहो तो डिलीवर कैसे करोगी।

इस वीडियो को शेयर करते हुए धौनी ने कैप्शन दिया है- ब्लास्ट फ्रॉम पास्ट… जब आप डायरेक्टर से बोलो कि वह डायलॉग बोल के दिखाए। और वह तब जब वह लगातार कह रही हो कि किना आसान डायलॉग है, आपको इसे एक टेक में करना चाहिए। समय पंख लगाकर उड़ जाता है। इस बात को एक साल से ज्यादा का वक्त हो गया है।