You are currently viewing न्यूयॉर्क में पुल से टकराया मैक्सिकन नौसेना का जहाज, 19 घायल; 4 की हालत गंभीर- देखें VIDEO

न्यूयॉर्क में पुल से टकराया मैक्सिकन नौसेना का जहाज, 19 घायल; 4 की हालत गंभीर- देखें VIDEO

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां मैक्सिकन नौसेना का एक जहाज अचानक एक पुल से टकरा गया। इस हादसे में कम से कम 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह घटना शनिवार रात को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज के पास हुई। मैक्सिकन नौसेना का जहाज पुल के नीचे से गुजर रहा था, तभी जहाज का ऊपरी हिस्सा पुल से टकरा गया। इस टक्कर से हड़कंप मच गया।

सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि मैक्सिकन नौसेना का जहाज न्यूयॉर्क बंदरगाह की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है और फिर उसका ऊपरी हिस्सा पुल से टकरा जाता है। टक्कर के बाद जहाज कुछ देर के लिए अनियंत्रित होता दिखा, जिससे बंदरगाह पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कई लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया।

देखें VIDEO-

न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस हादसे में जहाज पर सवार 19 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि न्यूयॉर्क में बना यह पुल अमेरिका के दो महत्वपूर्ण शहरों, ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ता है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Mexican Navy ship collides with bridge in New York