You are currently viewing ‘मुस्लिम से शादी मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल…’ मिस इंडिया फेम सायाली सुर्वे की ‘घर वापसी’, दर्दनाक आपबीती सुन कांप जाएगी रूह

‘मुस्लिम से शादी मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल…’ मिस इंडिया फेम सायाली सुर्वे की ‘घर वापसी’, दर्दनाक आपबीती सुन कांप जाएगी रूह

पुणे: ब्यूटी पेजेंट ‘मिस इंडिया अर्थ 2019’ का शानदार खिताब जीतकर पूरे देश में अपनी पहचान बनाने वाली सायाली सुर्वे एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हालांकि, इस बार उनके चर्चा में आने की वजह ग्लैमर वर्ल्ड की कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद साहसी और चौंकाने वाला फैसला है। सायाली ने पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में आयोजित एक समारोह के जरिए वापस हिंदू धर्म अपना लिया है। उन्होंने यह बड़ा कदम एक मुस्लिम व्यवसायी के साथ अपनी शादी के दौरान हुए कथित मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से तंग आकर उठाया है।

प्यार, निकाह और फिर शुरू हुआ प्रताड़ना का खौफनाक खेल

इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत साल 2019 में हुई थी, जब सायाली ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर मीरा-भायंदर के एक व्यवसायी आतिफ तासे के साथ प्रेम विवाह किया था। इस अंतरधार्मिक शादी के बाद सायाली ने इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया और उनका नाम बदलकर अतेजा तासे रख दिया गया। उस समय सायाली को लगा था कि यह उनकी जिंदगी की एक नई और सुखद शुरुआत होगी। लेकिन, शादी के कुछ समय बाद ही उनके वैवाहिक जीवन में कड़वाहट घुलने लगी और विवादों ने उनकी जिंदगी को नर्क बना दिया।

10 साल तक सहा जुल्म, अब हवन कर रखा नया नाम ‘आद्या’

सायाली ने मीडिया के सामने आकर अपनी दर्दनाक आपबीती साझा करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आतिफ तासे के साथ शादी करना उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती साबित हुई। सायाली ने दावा किया कि उन्हें न केवल मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, बल्कि उन पर लगातार धर्म परिवर्तन और रस्मों को लेकर भारी दबाव भी बनाया गया। उन्होंने अपने चार बच्चों के भविष्य की खातिर लगभग 10 वर्षों तक इस घुटन भरे रिश्ते को बर्दाश्त किया। पुलिस से भी उन्हें कोई खास मदद नहीं मिली। आखिरकार धैर्य का बांध टूटने पर उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने और अपनी जड़ों की ओर लौटने का फैसला किया। कुछ हिंदू संगठनों के सहयोग से पिंपरी-चिंचवाड़ में वैदिक रीति-रिवाजों और हवन के साथ उनकी शुद्धिकरण की रस्म पूरी हुई, जिसके बाद उन्होंने अपना नया नाम ‘आद्या सुर्वे’ रख लिया है।

‘रावणों के सामने हार मानने के लिए नहीं मिला जीवन’

सायाली, जो अब आद्या बन चुकी हैं, उन्होंने समाज की अन्य महिलाओं को प्रेरित करते हुए एक बेहद कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी लड़की को इस तरह की प्रताड़ना चुपचाप सहन नहीं करनी चाहिए। भगवान ने हमें इन रावणों के सामने हार मानने के लिए जीवन नहीं दिया है। आद्या ने स्पष्ट किया कि एक मां के तौर पर वह लंबे समय तक अपने घर को बचाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन आखिर में बच्चों की सुरक्षा और अपने स्वाभिमान के लिए उन्हें यह कड़ा कदम उठाना ही पड़ा। मूल रूप से मुंबई की रहने वाली और पुणे में पली-बढ़ी सायाली सुर्वे ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और एविएशन स्टडीज में उच्च शिक्षा भी प्राप्त की है। फिलहाल उनके इस साहसी कदम की महाराष्ट्र के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में जमकर चर्चा हो रही है। 

‘Marrying a Muslim was the biggest mistake of my life…’ Miss India fame Sayali Surve’s ‘homecoming