मनकीरत औलख बने रियल लाइफ हीरो, सड़क पर घायल पड़ी लड़की के लिए बने ‘फरिश्ता’; ऐसे बचाई जान

चंडीगढ़: पंजाबी गायक मनकीरत औलख इन दिनों पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों की मदद कर रहे औलख की दरियादिली का एक और वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं। इस वीडियो में वह सड़क पर घायल पड़ी एक लड़की की जान बचाते नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मनकीरत औलख सड़क पर घायल और बेहोश पड़ी एक लड़की को होश में लाने की कोशिश कर रहे हैं। जब लड़की को होश नहीं आता, तो वह बिना एक पल गंवाए उसे अपनी गोद में उठाकर अपनी कार की तरफ दौड़ते हैं और अपनी टीम को उसे जल्द से जल्द अस्पताल ले जाने के लिए कहते हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने लड़की के इलाज के लिए पैसे भी दिए।

यह घटना उस समय हुई जब मनकीरत पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य में जुटे हुए थे। गौरतलब है कि मनकीरत औलख ने पंजाब भर के बाढ़ प्रभावित लोगों और गांवों की सहायता के लिए 5 करोड़ रुपये और 100 ट्रैक्टर दान करने का ऐलान किया था।

अपनी इस बड़ी वित्तीय प्रतिबद्धता के अलावा, गायक खुद जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वह राहत टीमों के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को सहायता और सांत्वना प्रदान कर रहे हैं और हर जरूरतमंद तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। सड़क पर घायल लड़की की मदद करने की इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक गायक ही नहीं, बल्कि एक बड़े दिल वाले इंसान भी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Mankirt Aulakh became a real life hero

You cannot copy content of this page