
भुवनेश्वर: ओडिशा के पुरी में रविवार तड़के भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। गुंडिचा मंदिर के सामने भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ के पास भारी भीड़ में भगदड़ मचने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
मृतकों की पहचान बसंती साहू (36), प्रेमकांति महांति (78) और प्रभाती दास के रूप में हुई है। सभी शवों को पुरी मेडिकल कॉलेज में रखा गया है।
यह दुखद घटना उस समय हुई जब रथों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हो गए थे। इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिससे कई लोग गिर पड़े और कुचल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जहां भगदड़ हुई, वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस या सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं थे।
भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ पहले ही श्रध्दाबली पहुंच चुके थे। भगवान जगन्नाथ का रथ बाद में अपनी मौसी के घर, गुंडिचा मंदिर पहुंचा। इस घटना से रथयात्रा के माहौल में शोक फैल गया है।
View this post on Instagram

Major accident in Puri Jagannath Rath Yatra




