You are currently viewing VIDEO: एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में टकराए दो विमान; सामने से बॉडी टूटी, दूसरे का विंग हुआ बेकार

VIDEO: एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में टकराए दो विमान; सामने से बॉडी टूटी, दूसरे का विंग हुआ बेकार


न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित लागार्डिया एयरपोर्ट पर बुधवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब डेल्टा एयरलाइंस के दो रीजनल जेट विमान रनवे पर आपस में टकरा गए। एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह टक्कर उस वक्त हुई जब दोनों विमान कम गति से रनवे पर टैक्सी कर रहे थे (एक जगह से दूसरी जगह जा रहे थे)।

इस घटना में एक फ्लाइट अटेंडेंट को मामूली चोट आई है, जिन्हें एहतियात के तौर पर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह है कि किसी भी यात्री के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

देखें VIDEO-

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ऑडियो के मुताबिक, एक विमान के दाहिने पंख ने दूसरे विमान के अगले हिस्से (नाक) से टक्कर मार दी। एटीसी को भेजे संदेश में एक पायलट ने कहा, “उनके दाहिने विंग ने हमारी नोज काट दी और हमारे कॉकपिट, विंडस्क्रीन और यहां कुछ स्क्रीन को नुकसान पहुंचाया है।”

सीबीएस न्यूज के अनुसार, एक विमान (DL5047) चार्लोट डगलस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आया था और उतरने के बाद रनवे पर टैक्सी कर रहा था, तभी उसकी टक्कर दूसरे डेल्टा जेट से हो गई।

लागार्डिया एयरपोर्ट पर हुई यह घटना हाल के महीनों में हुई घटनाओं की लंबी सूची में शामिल हो गई है, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी साल मार्च में, लैंडिंग के दौरान एक डेल्टा विमान का पंख रनवे से टकरा गया था, जिसकी जांच अभी भी चल रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)