You are currently viewing नौकरानी की घिनौनी करतूत, गिलास में पेशाब कर धुले हुए बर्तनों पर छिड़कती कैमरे में हुई कैद; देखें VIDEO

नौकरानी की घिनौनी करतूत, गिलास में पेशाब कर धुले हुए बर्तनों पर छिड़कती कैमरे में हुई कैद; देखें VIDEO

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के बाद अब बिजनौर से भी एक ऐसी ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने मानवीय भरोसे को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक व्यापारी के घर में पिछले 10 सालों से काम कर रही नौकरानी की घिनौनी हरकत का खुलासा हुआ है। वह धुले हुए बर्तनों पर अपना पेशाब छिड़कती थी, जिसका वीडियो घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।

जानकारी के अनुसार, शहर के एक व्यापारी के परिवार को काफी समय से शक हो रहा था कि उनके घर में बर्तनों और खाने-पीने की चीजों के साथ कुछ गड़बड़ हो रही है। इसी शक को दूर करने के लिए उन्होंने घर में CCTV कैमरा लगवाने का फैसला किया। जब परिवार ने कैमरे की फुटेज खंगाली, तो उनके होश उड़ गए।

देखें VIDEO-

 

CCTV फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नौकरानी पहले एक गिलास में पेशाब करती है और फिर उसे बड़ी सफाई से धुले हुए बर्तनों पर छिड़क देती है, ताकि किसी को भनक तक न लगे। यह देखकर परिवार सन्न रह गया, क्योंकि वही नौकरानी उनके घर में पिछले लगभग 10 वर्षों से काम कर रही थी और परिवार उस पर विश्वास करता था। फुटेज से यह भी साफ हुआ कि वह यह गंदी हरकत काफी समय से कर रही थी।

इस घटना ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है और नौकरानी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 

maids-disgusting-act