You are currently viewing महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, विमान में सवार कोई नहीं बचा

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, विमान में सवार कोई नहीं बचा

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बुधवार का दिन बेहद दुखद साबित हुआ है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और दिग्गज नेता अजित पवार का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। आज सुबह करीब 8:45 बजे उनके गृहनगर बारामती में एक विमान हादसे में उनकी जान चली गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ, जब उनका चार्टर्ड प्लेन अनियंत्रित होकर रनवे से फिसल गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस भीषण हादसे में अजित पवार के अलावा उनके निजी सहायक (PA), सुरक्षाकर्मी और विमान के क्रू मेंबर्स समेत कुल 5 लोगों की मौत हुई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे में पांच लोगों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इससे पहले कुछ खबरों में 6 लोगों की मौत की बात कही जा रही थी, जिसे अब संशोधित किया गया है। विमान मुंबई से उड़ान भरकर बारामती पहुंचा था, लेकिन लैंडिंग के वक्त हुए इस हादसे में विमान में सवार किसी भी व्यक्ति की जान नहीं बच सकी।

खबरों के मुताबिक, डिप्टी सीएम अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के सिलसिले में प्रचार के लिए बारामती पहुंचे थे। उन्हें वहां आज चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित करना था, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही यह अनहोनी हो गई। इस दुखद खबर के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पवार परिवार के सदस्य और रिश्तेदार उनके मुंबई स्थित आवास के लिए रवाना हो गए हैं।

Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar has died in a plane crash; no one on board the aircraft survived.