You are currently viewing सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें अब कितने में मिलेगा

सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें अब कितने में मिलेगा

नई दिल्ली: आज नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी एक अप्रैल 2023 एलपीजी (LPG) की कीमतों में राहत मिली है। एलपीजी सिलेंडर दिल्ली से पटना और अहमदाबाद से अगरतला तक करीब 92 रुपये तक सस्ता हो गया है। नए रेट आज ही अपडेट हुए हैं।

एलपीजी के रेट में यह राहत केवल कॉमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें पिछले महीने एक मार्च को एक झटके में ही कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 350 रुपये से अधिक बढ़ा दिए गए। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 8 महीने बाद 50 रुपये बढ़ाए गए थे।

जानें आपके शहर में एलपीजी के नए दाम
दिल्ली- 2028.00
कोलकाता- 2132.00
मुंबई- 1980.00
चेन्नई- 2192.50

आपके शहर में एलपीजी के पुराने दाम जानें
दिल्ली- 2119.50
कोलकाता- 2221.50
मुंबई- 2071.50
चेन्नई- 2268.00

LPG cylinder has become cheaper know how much it will cost now