You are currently viewing करोल बाग भ्रष्टाचार पार्ट 2: शिकायत, खबरें और सवाल… फिर भी कार्रवाई शून्य! पढ़ें वार्ड 5 में अवैध अस्पताल और दुकानों के पीछे चले भ्रष्टाचार के खेल की पूरी कहानी….जिम्मेदारी से भाग रही पार्षद नवदीप कौर और निगम अधिकारी?

करोल बाग भ्रष्टाचार पार्ट 2: शिकायत, खबरें और सवाल… फिर भी कार्रवाई शून्य! पढ़ें वार्ड 5 में अवैध अस्पताल और दुकानों के पीछे चले भ्रष्टाचार के खेल की पूरी कहानी….जिम्मेदारी से भाग रही पार्षद नवदीप कौर और निगम अधिकारी?

जालंधर (अमन बग्गा): लद्देवाली एरिया के वार्ड 5 का पॉश रिहायशी एरिया करोल बाग में डिप्स स्कूल वाली रोड पर कथित तौर पर तैयार की गई अवैध इमारत और इसी के आसपास की गलियों में बनी अवैध दुकानों को लेकर शिकायत और खबरें सामने आने के बाद कार्रवाई शून्य हैं। अगर किसी आम आदमी के घर की दीवार दो फुट भी नियमों के खिलाफ बन जाए तो नगर निगम का नोटिस, चालान और बुलडोज़र जैसी तुरंत कार्रवाई हो जाती हैं।

लेकिन नगर निगम के अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दी। वही वार्ड 5 की आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद आँखें मूंद कर हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं , जिन की जिम्मेदारी थी एरिया में अवैध निर्माणों को रुकवाना वह अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं, वार्ड 5 के एरिया में अनेकों अवैध बिल्डिंगों का निर्माण जोरों शोरों से जारी हैं और सरकार को लाखों का चूना लग रहा हैं।

दावा किया जा रहा हैं कि करोल बाग में बनी अवैध बिल्डिंग एक अस्पताल के लिए तैयार की जा रही है, हालांकि जांच के बाद ही इस बात की पुष्टि की जा सकती हैं, वही निगम अधिकारी इसे रिहायशी घर बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं, चलो अगर रिहायशी मकान की बात मान लें तब भी रुल रेगुलेशन की पूरी तरह से धज्जियां उड़ा कर रिहायशी घर का निर्माण किया गया हैं, प्लाॅट के साइज के हिसाब से रोड की तरफ जितनी जगह छोड़ कर निर्माण करना चाहिए था उन नियमों की भी अनदेखी की गई हैं। इसी अस्पताल के साथ डिप्स स्कूल की तरफ जितनी भी रिहायशी कोठियों का निर्माण हुआ हैं उन सभी कोठियों के मालिकों ने दस से पंद्रह फीट आगे से जगह छोड़ कर अपने घरों का निर्माण करवाया हैं लेकिन इस इमारत ने रिहाशयी नक्शा पास करवा कर न केवल सरकार की आंखों में धूल झोंकी हैं वही रिहायशी घर बनाने के निर्माण की भी धज्जियां उड़ा डाली हैं लेकिन निगम अधिकारियों को रुल रेगुलेशन की उड़ रही धज्जियां दिखाई नहीं दे रही हैं।

अवैध दुकानों पर पहले चली डिच, फिर मोटी रिश्वत और अब निर्माण पूरा!
इस अस्पताल के साथ वाली गली में बनी अवैध दुकानों पर पहले पीला पंजा चलाया गया लेकिन उस के बाद क्या कोई रिश्वत का खेल खेला गया हैं जो बिना किसी डर से अवैध दुकानें बन कर तैयार भी हो गई और फिर न कोई निगम अधिकारी रोकने आया और निगम की डिच मशीन करोल बाग का रास्ता ही भूल गई।

वही आपको बता दें कि जल्द ही यह सारा मामला शिकायतकर्ता एडवोकेट अजीत सिंह की तरफ से मानयोग अदालत तक पहुंचाया जा रहा हैं । अब कोर्ट ही पूछेगी की कि इस पूरे मामले में हुई शिकायत और खबरें सामने आने के बाद MTP ATP और इंस्पेक्टर ने क्या कार्रवाई की।

आखिर कितने लाखों में बिक गए जिम्मेदार लोग!
जालंधर की जनता सवाल कर रही हैं कि अवैध निर्माण को संरक्षण देने वाले आखिर कितने लाख में बिके हैं वो सब जिम्मेदार लोग जिन के कंधों में अवैध निर्माण रोकने की जिम्मेदारी थी ? हां अगर वह नहीं बिके या वह ईमानदार हैं तो अवैध निर्माणों पर वह तुरंत एक्शन लेकर साबित करे कि वह भ्रष्ट नहीं हैं बल्कि बेहद ईमानदार व जिम्मेदार हैं। उन की इस कार्रवाई को प्रमुखता से Punjab Live News (PLN) प्रकाशित करेगा।

AAP पार्षद नवदीप कौर और लग्नदीप सिंह की चुप्पी भी सवालों के घेरे में….
वार्ड नंबर 5 की पार्षद नवदीप कौर और उनके पति AAP नेता लग्नदीप सिंह वार्ड 5 में लगातार विकास पर जोर दे रहे हैं जिस से उन की सराहना करनी बनती हैं लेकिन जनता यह भी जवाब चाहती है कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव जीतना नहीं, विकास कार्य करवाना नहीं बल्कि अपने वार्ड में कानून का पालन सुनिश्चित कराने, लोगों की शिकायतों और समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों पर खुलकर आवाज उठाने का भी होता है।

यदि वार्ड 5 में कथित तौर पर इतने अवैध निर्माण हो रहे हैं तो निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर हैं पंजाब में आप की सरकार हैं क्यों नहीं समय रहते अवैध निर्माण रुकवाए गए। क्या पार्षद ने नगर निगम को लिखित शिकायत दी? क्या उन्होंने निर्माण की जांच की मांग की? क्या उन्होंने अधिकारियों से जवाब मांगा? या निगम में आम आदमी पार्टी के पार्षद की ही कोई सुनवाई नहीं हैं?

करोल बाग एरिया एक रिहायशी एरिया हैं न कि कोई कमर्शियल इलाका, क्या जिस का भी दिल करे निजी मुनाफे के लिए नियमों की धज्जियां उड़ाकर अस्पताल या दुकानें खड़ी करके आम जनता के लिए ट्रैफिक समस्या खड़ी कर देगा। ऐसे में एक पार्षद होने के नाते नवदीप कौर को बन रही अवैध बिल्डिंगों और दुकानों को बनने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए ।

NEXT पार्ट में करेंगे बड़ा खुलासा: अस्पताल के सामने वाली गली में मंदिर के साथ बन रही अवैध दुकानें और SBI ATM के साथ वाली गली में करियाने वाले ने अवैध निर्माण कर लगाया सरकार को लाखों का चूना

किसी को इस न्यूज पर कोई आपत्ति हैं या अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो वह PLN न्यूज पर सबूतों के साथ अपना पक्ष रख सकते हैं (9876410210)

Karol Bagh Corruption Part 2: Complaints, reports, and questions… yet zero action! Read the full story behind the corruption