You are currently viewing ​वंदे मातरम का अनादर करने पर कांग्रेस और सोनिया गांधी देश से मांगे माफी: सन्नी शर्मा

​वंदे मातरम का अनादर करने पर कांग्रेस और सोनिया गांधी देश से मांगे माफी: सन्नी शर्मा

​पंजाब भर में युवाओं ने कांग्रेस कार्यालयों के बाहर ‘वंदे मातरम’ गाकर जताया रोष, पुलिस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा

​जालंधर: ​भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश स्पोर्ट्स सेल के अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि देश का राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ प्रत्येक भारतवासी की आत्मा और देशभक्ति का प्रतीक है, लेकिन कांग्रेस ने अपनी तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए हमेशा इसका अनादर किया है।

​सन्नी शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ गान को बीच में ही रोकने और उसका अपमान करने की घटना से पूरे देश के युवाओं में भारी आक्रोश है। गृह मंत्री अमित शाह जी के वक्तव्य का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासी कांग्रेस के इस कृत्य को कभी माफ नहीं करेंगे।

​युवाओं के रोष प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई पर भड़के सन्नी शर्मा
सन्नी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की इस संकीर्ण मानसिकता के खिलाफ कल पूरे देश, पंजाब के हर जिले और जालंधर शहर में भाजपा युवाओं ने सड़कों पर उतरकर उग्र रोष प्रकट किया। युवा कार्यकर्ता पंजाब भर में कांग्रेस के बड़े नेताओं के आवासों और कांग्रेस मुख्यालयों के बाहर सिर्फ अपना राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाने और बजाने गए थे।

​उन्होंने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे देशभक्त युवाओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की।
उन्होंने कहा, अपने ही देश में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाने पर युवाओं के साथ ऐसा रवैया अपनाना अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। मान सरकार और पंजाब पुलिस का यह चेहरा साफ दर्शाता है कि वे कांग्रेस के राष्ट्रविरोधी रवैये का बचाव कर रहे हैं।

​वंदे मातरम को सम्मान दिलाना हर भारतवासी का कर्तव्य
सन्नी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष पर लाल किले से इस राष्ट्रगीत को वह मान-सम्मान वापस दिलाने का काम किया है, जिसके वह हकदार थे। उन्होंने मांग की कि सोनिया गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी अपने इस कृत्य के लिए देश की जनता से तुरंत निःशर्त माफी मांगे। उन्होंने चेतावनी दी कि देश का युवा और भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रगीत और तिरंगे का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Congress and Sonia Gandhi should apologize to the nation for disrespecting Vande Mataram: Sunny Sharma