जालंधर: महानगर के मीडिया जगत के लिए एक दुखद खबर है। डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पीआरओ और पत्रकार धर्मेंद्र सोंधी और आप नेता सुभाष सोंधी जी की माताजी, श्रीमती कृष्णा सोंधी का आज (गुरुवार) दोपहर 12 बजें निधन हो गया। वे करीब 80 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से पत्रकार भाईचारे और शहर के सामाजिक हलकों में शोक की लहर है।
श्रीमती कृष्णा सोंधी का अंतिम संस्कार आज ही, 5 दिसंबर को शाम 5:30 बजे हरनामदासपुरा श्मशानघाट में किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में शहर के कई गणमान्य लोग और पत्रकार साथी परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
इस मोके डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, जनरल सेक्रेटरी जसविंदर सिंह आज़ाद ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा, मां का साया सिर से उठना जीवन की सबसे बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। हम परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और सोंधी परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस मोके इस मौके डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पैटर्न प्रदीप वर्मा, सीनियर उप प्रधान सुमेश शर्मा, सीनियर उप प्रधान (महिला विंग) नीतू कपूर, स्क्रीनिंग कमेटी प्रमुख गुरप्रीत सिंह संधू, सलाहकार अमरप्रीत सिंह, सचिव मोहित सेखड़ी, सचिव अंकित भास्कर तथा कैंट हल्का इंचार्ज एच.एस. चावला ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।


Sad: journalist Dharmendra sondhi mourns the death of his mother, Mrs. Krishna Sondhi, at the age of 80








