You are currently viewing लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में JJP और AAP एक साथ लड़ेंगे चुनाव, ये है गठबंधन का फॉर्मूला

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में JJP और AAP एक साथ लड़ेंगे चुनाव, ये है गठबंधन का फॉर्मूला

चंडीगढ़ः हरियाणा में नवगठित जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और आम आदमी पार्टी (आप) में गठबंधन हो गया है। दोनों दलों के नेताओं ने जानकारी दी कि राज्‍य की 10 लोकसभा सीटों में से 3 पर आप अपने उम्‍मीदवार उतारेगी, जब‍कि शेष सात पर जेजेपी अपने प्रत्‍याशी खड़े करेगी।

Image result for jannayak janta party

इस मौके पर जेजेपी के नेता व हिसार के सांसद दुष्यंत चौटला ने नई दिल्ली में कहा, झाड़ू (आप का चुनाव चिन्ह) और चप्पल (जेजेपी का चुनाव चिन्ह) एक साथ हैं। वे अपने तरीके से चीजों की सफाई करेंगे। यह आप और जेजेपी का गठबंधन है।

Related image

मीडिया से बात करते हुए आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने कहा, ‘हरियाणा में पिछले 1 साल से आम आदमी पार्टी अपने अभियान को मजबूती से चला रही थी, तभी जेजेपी का जन्म हुआ, जो दिल्ली की तरह हरियाणा में भी बदलाव का सपना देखती है। हाल के जींद उपचुनाव में जेजेपी ने आप का साथ दिया। यहां कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला को उतारा था। हमने मजबूती से मुकाबला किया और दूसरे पर नंबर पर आए। हरियाणा में कांग्रेस बिखर चुकी है, हरियाणा का युवा हमारा साथ देगा। इन लोकसभा चुनावों में जेजेपी 7 और आप 3 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।’

बता दें, राज्य में 12 मई को चुनाव होना है। बीते साल दिसंबर में ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली इंडियन नेशनल लोकदल में फूट पड़ी थी जिसके बाद जेजेपी का गठन हुआ। इंडियन नेशनल लोकदल के कई नेता अब जेजेपी का हिस्सा हैं।