You are currently viewing जालंधर: ACP से परेशान ASI ने उठाया खौफनाक कदम, सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

जालंधर: ACP से परेशान ASI ने उठाया खौफनाक कदम, सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

जालंधर: जालंधर में ACP से परेशान होकर ASI ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। मामला देर रात का है। जानकारी के अनुसार, मृतक एएसआई स्वर्ण सिंह एसीपी सुखजिंदर​ सिंह की सुरक्षा में ही तैनात था और उसके समक्ष गोली मारकर खुद को मौत के घाट उतार लिया। इस मामले में ACP नार्थ सुखजिंदर सिंह व दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मृतक एएसआई स्वर्ण सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्वर्ण सिंह को परेशान किया जा रहा था। उनका कहना था कि स्वर्ण सिंह ने मरने से पहले उनको एक वीडियो बनाकर भेजी थी, जिसमें एसीपी सुखजिंदर सिंह टहलते हुए नजर आ रहे हैं और वह किसी सुच्चा सिंह नाम के मुलाजिम से बात कर रहा है कि वह अफसरों की गाड़ी में शराब पी रहे हैं। परिजनों का कहना था कि यह वीडियो स्वर्ण सिंह ने ही बनाई है और वह पुलिसवालों को कह रहा है कि अफसर गाड़ी में नहीं है और आप शराब पी रहे हैं।

वीडियो देखने के बाद जब करीब पंद्रह मिनट बाद उन्हें फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस के बाद लगातार कई बार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। बाद में उन्होंने उनके पति के साथ नौकरी करने वाले एएसआई सुच्चा सिंह फोन किया। लेकिन उन्होंने भी फोन नहीं उठाय़ा। फिर से जब दोबारा फिर पति के फोन पर घंटी की तो आगे से एसीपी नार्थ सुखजिंदर सिंह ने फोन उठाया। उन्होंने आगे से कहा कि स्वर्ण सिंह ने अपने आप को गोली मार ली है और वह मर गया है। साथ ही फोन काट दिया। उसके बाद फिर से फोन उठाना बंद कर दिया।

उधर, सुबह मामले की जांच करने के लिए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर खुद मौके पर पहुंचे। बाद में थाने में उन्होंने अफसरों के साथ बैठक की और मामले की जांच करने के आदेश दिए।

Jalandhar: Troubled by ACP, ASI took a dreadful step, committed suicide by shooting himself with a service revolver