You are currently viewing ट्रंप की मध्यस्थता लाई रंग, दो साल बाद इजरायल-हमास युद्ध खत्म, 50 हजार मौतों के बाद शांति समझौते पर हस्ताक्षर; जानें क्या हैं मुख्य शर्तें?

ट्रंप की मध्यस्थता लाई रंग, दो साल बाद इजरायल-हमास युद्ध खत्म, 50 हजार मौतों के बाद शांति समझौते पर हस्ताक्षर; जानें क्या हैं मुख्य शर्तें?

वाशिंगटन: मध्य-पूर्व में दो साल से चल रहे विनाशकारी इजरायल-हमास युद्ध पर विराम लग गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए ऐलान किया है कि दोनों पक्षों ने एक व्यापक शांति समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस समझौते के तहत हमास जल्द ही सभी इजरायली बंधकों को रिहा करेगा, जिसके बदले में इजरायल भी अपनी सेना को गाजा के कुछ हिस्सों से पीछे हटाएगा और फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा। 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले से शुरू हुए इस खूनी संघर्ष में अब तक 50,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में कहा, “मुझे यह ऐलान करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि इजरायल और हमास दोनों ने हमारे शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। यह एक टिकाऊ शांति की दिशा में पहला कदम है। सभी बंधकों को जल्द रिहा किया जाएगा।” उन्होंने इस सफलता के लिए कतर, मिस्र और तुर्की के मध्यस्थों का भी धन्यवाद किया।

क्या हैं शांति समझौते की मुख्य शर्तें?

ट्रंप द्वारा प्रस्तुत की गई इस योजना में युद्ध को तत्काल समाप्त करने से लेकर गाजा के भविष्य के शासन तक का एक विस्तृत खाका तैयार किया गया है। इसकी मुख्य बातें इस प्रकार हैं:

तत्काल युद्धविराम और बंधकों की रिहाई: समझौते पर सार्वजनिक सहमति के 72 घंटों के भीतर हमास सभी जीवित और मृत इजरायली बंधकों को रिहा करेगा। इसके बदले में इजरायल भी आजीवन कारावास की सजा काट रहे 250 कैदियों समेत 1700 फिलिस्तीनियों को रिहा करेगा।

गाजा का नया शासन: गाजा का प्रशासन एक अस्थायी और गैर-राजनीतिक फिलिस्तीनी समिति को सौंपा जाएगा, जिसकी निगरानी “बोर्ड ऑफ पीस” करेगा। इस बोर्ड के अध्यक्ष खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होंगे और इसमें पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर जैसे वैश्विक नेता भी शामिल होंगे। हमास को शासन में कोई भी भूमिका नहीं दी जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल की तैनाती: अमेरिका और अन्य अंतरराष्ट्रीय साझेदार मिलकर गाजा में एक “अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल” (ISF) तैनात करेंगे, जो सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा और स्थानीय पुलिस को प्रशिक्षित करेगा। इजरायल गाजा पर कब्जा नहीं करेगा और स्थिरता स्थापित होने पर चरणबद्ध तरीके से अपनी सेना हटा लेगा।

पुनर्निर्माण और मानवीय सहायता: समझौते के तहत गाजा में तत्काल पूर्ण मानवीय सहायता भेजी जाएगी और बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण शुरू किया जाएगा। आर्थिक विकास के लिए एक विशेष योजना के साथ-साथ एक विशेष आर्थिक क्षेत्र भी स्थापित किया जाएगा।

हमास सदस्यों का भविष्य: जो हमास सदस्य हथियार डालकर शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व स्वीकार करेंगे, उन्हें माफी दी जाएगी। जो गाजा छोड़ना चाहेंगे, उन्हें सुरक्षित रास्ता दिया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Israel-Hamas war ends after two years