
तेहरान/तेल अवीव: विश्व में एक और युद्ध शुरू होने की आशंका गहरा गई है। खबरों के अनुसार, इज़रायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। बताया जा रहा है कि इज़रायली वायुसेना ने राजधानी तेहरान में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन-किन स्थानों को निशाना बनाया गया है।
इस बीच, अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस हमले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पहले ही आशंका जताई थी कि इज़रायल ईरान पर हमला कर सकता है।
रिपोर्टों के मुताबिक, इज़रायली वायुसेना ने गुरुवार को कई हमले किए, जिनमें ईरान के मिसाइल और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया है। गुरुवार रात को पूरे इज़रायल में सायरन बज उठे। इज़रायल के रक्षा मंत्री इज़राइल कैटज़ ने पूरे देश में आपातकाल की विशेष स्थिति लागू कर दी है। इस घटनाक्रम से मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
View this post on Instagram

Israel carried out the biggest attack on Iran








