You are currently viewing Innocent Hearts में हवन-यज्ञ के साथ नए सत्र का शुभारंभ

Innocent Hearts में हवन-यज्ञ के साथ नए सत्र का शुभारंभ

जालंधर (अमन बग्गा): इनोसेंट हाट्र्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडलटाऊन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड,कपूरथलारोडव नूरपुर) में नए सत्र 2023-24 के शुभारंभ के लिए स्कूल परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के सुनहरी भविष्य और स्कूल के विकास की कामना की गई। इस हवन-यज्ञ में श्रीमती शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – स्कूल्स), श्रीमती आराधना बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, -कॉलेजिस), डॉ. पलक बौरी (डायरेक्टर- सीएसआर), सभी गणमान्यसदस्य, श्री मनीष जोशी (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफि़सर), श्रीमती हरलीन गुलरिया (डिप्टी डायरेक्टर, प्राइमरी एजुकेशन),श्रीमती शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर, कल्चरल अफेयर्स), श्रीमती गुरविंदर कौर (डिप्टी डायरेक्टर, स्कूल्स एकेडमिक्स), श्रीमती अलका अरोड़ा (डिप्टी डायरेक्टर, इनोकिड्स), श्रीमतीपूनम नारंग, सभी स्कूलों के प्रिंसिपल्स, श्री राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन), कुमारी शालू सहगल(लोहारां), श्रीमती सोनाली (कैंट-जंडियाला रोड),श्रीमती शीतू खन्ना (कपूरथला रोड), श्रीमती मीनाक्षी शर्मा (नूरपुर) एवं वरिष्ठ अध्यापकों ने यज्ञ में आहुतियाँ डालकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कैंट-जंडियाला रोड में विशेष तौर पर अरदास करवाई गई। पूर्णाहुति के बाद सभी सदस्यों ने नए सत्र के शुभारंभ पर एक-दूसरे को बधाई दी।हवन की समाप्ति पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Innocent Hearts starts new season with Havan-Yagya