You are currently viewing ब्रिटेन में भारतीय मूल की युवती से रेप, आरोपी की तस्वीर जारी; पुलिस नस्लीय हमले के एंगल से कर रही जांच

ब्रिटेन में भारतीय मूल की युवती से रेप, आरोपी की तस्वीर जारी; पुलिस नस्लीय हमले के एंगल से कर रही जांच

लंदन: ब्रिटेन में एक बार फिर भारतवंशी के खिलाफ नस्लीय हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। वेस्ट मिडलैंड्स के वॉल्सॉल में एक 20 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार की खबर है, जिसे भारतीय मूल का माना जा रहा है। पुलिस इस जघन्य वारदात को नस्लीय हमले (Racial Attack) के तौर पर देख रही है।

पुलिस ने इस संबंध में एक श्वेत पुरुष की तस्वीर जारी की है और उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने बताया कि उन्हें वॉल्सॉल के पार्क हॉल इलाके में एक महिला के सड़क पर परेशान हाल में मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी रोनन टायरर ने रविवार को कहा, “एक महिला पर यह बहुत ही बड़ा हमला हुआ था और हम जिम्मेदार व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हमने सबूत जुटाने और हमलावर की प्रोफाइल बनाने के लिए अधिकारियों की टीमें तैनात की हैं, ताकि उसे जल्द से जल्द कस्टडी में लिया जा सके। हम कई तरह से जांच कर रहे हैं और ऐसे में किसी से भी उस व्यक्ति की जानकारी मिलना अहम होगा, जो वारदात के समय इलाके में संदिग्ध नजर आ रहा हो।”

इस घटना के बाद स्थानीय समुदाय में डर और चिंता का माहौल है। वॉल्सॉल पुलिस के अधिकारी फिल डॉल्बी ने कहा, “वॉल्सॉल एक विविधतापूर्ण (diverse) क्षेत्र है और हम जानते हैं कि इस हमले ने हमारे समुदाय में कितना डर और चिंता भर दी होगी।”

उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस समुदाय के लोगों से उनकी चिंताएं जानने के लिए बात कर रही है और आने वाले दिनों में इलाके में पुलिस की मौजूदगी (गश्त) बढ़ाई जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Indian-origin girl raped in Britain