You are currently viewing लुधियाना में हैवानियत की हदें पार, बच्चों के सामने मां  को नशीला पानी पिलाकर बनाया हवस का शिकार

लुधियाना में हैवानियत की हदें पार, बच्चों के सामने मां को नशीला पानी पिलाकर बनाया हवस का शिकार

 

लुधियाना (अश्विनी/अनिल): जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गोदाम के मालिक पर आरोप है कि उसने एक 25 वर्षीय महिला के साथ उसके दो बच्चों के सामने रेप किया। आरोपी ने महिला को नशे वाला पानी पिलाकर इस शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया। इस घटना ने शहर वासियों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के दो बेटे है। एक 8 साल और दूसरा पांच साल का है। पति मजदूरी करता है जबकि वह परिवार का पेट भरने के लिए लोगों से भीख मांगती है। 7 जून की शाम को लगभग पांच बजे वह भीख मांगती हुई एक गोदाम में पहुंची। उस समय उक्त पीड़िता के दो बच्चे भी उसके साथ थे। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मुहम्मद फुकरान उन्हें पानी पिलाने के बहाने गोदाम के अंदर ले गया।

 

 

पानी पीने के कुछ देर बाद ही वह बेसुध हो गई। आरोपी उसे ऊपर के कमरे में ले गया। उसके बच्चों की आंखों के सामने आरोपी ने उसके साथ रेप किया। कुछ देर बाद जब महिला होश में आई तो उसने देखा की उसके बच्चे जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। आरोपी नगन अवस्था में उसके सामने खड़े होकर कपड़े पहन रहा था। आरोपी ने उसे और उसके बच्चों को गला दबाकर मारने की धमकी दी।

 

 

 

इस कारण पीड़िता सहम गई और किसी को कुछ नहीं बताया। घटना का पता जब बारादरी के लोगों को लगा तो उन्होंने उक्त पीड़िता का हौंसला बढ़ाया और आरोपी को सजा दिलवाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई। थाना इंचार्ज सब इंस्पैक्टर दलजीत सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, उसे जल्द काबू कर लिया जाएगा।

 

 

 

 

 

? 10 वर्ष से शुगर की बीमारी से परेशान महिला बोल रही थी कि दुनिया में ऐसी कोई दवाई नही जो मुझे ठीक कर सकें और……

? i Coffee और i Pulse लेने के एक महीने बाद बोली दुनिया में i Coffee और i Pulse है जिस ने मुझे ठीक कर दिया

देखें वीडियो-