जालंधर: सफाई मजदूर फेडरेशन पंजाब के जरनल सैक्ट्री सन्नी सहोता की अध्यक्षता में नगर निगम की सभी यूनियनों के प्रधानों की एक विशेष मीटिंग सफाई मजदूर फेडरेशन के कार्यालया में की गई। फेडरेशन के जरनल सैक्ट्री सन्नी सहोता ने बताया की 1196 दर्जा चार कर्मचारीयों की भर्ती में सफाई सेवकों तथा सीवरमैनो की भर्ती से रोस्टर सिस्टम हटाने के लिए नगर निगम जालंधर की सभी यूनियानों ने नगर निगम के कमिश्नर श्री संदीप ऋषि के साथ मीटिंग कर रोष व्यक्त किया था और लिखित में मांग की गई थी की सफाई सेवक तथा सीवरमैनो की भर्ती में रोस्टर सिस्टम लागु न किया जाए लेकिन हमारी यूनियनों के बार बार कैहने पर भी नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई तबज्जों नहीं दी जा रही। इस लिए अब नगर निगम की सभी यूनियनों ने संयुक्त रूप में फैंसला लिया है की सतगुरु रविदास जी महाराज की जयंती के बाद नगर निगम की सभी यूनियनें हड़ताल करने को मजबुर होंगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होंगी।
मीटिंग में शामिल सैनिटरी सुपरवाइजर यूनियन के प्रधान सन्नी सेठी,निगम सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान गौरव गिल, सैनिटरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन के प्रधान रमणजीत सिंह, क्लैरिकल स्टाफ यूनियन के प्रधान विक्की सहोता, कर्मचारी तालमेल कमेटी के चेयरमैन पवन अग्निहोत्री,नगर निगम लेबर एन्ड टैक्निकल कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोमनाथ मैहतपुरी,वाटर सप्लाई एन्ड टैक्निकल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष गुरबिंदर सिंह,वाटर सप्लाई रिकवरी स्टाफ के प्रधान हरजीत बॉबी, नगर निगम फिटर कूली कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरप्रीत गोपी, फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन के प्रधान बब्लू सोंधी,सीवरमैन कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजू छोटा, ड्राइवर एवं जेसीबी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान अनिल सभरवाल,सेवादार कर्मचारी यूनियन के प्रधान सचिन बत्रा, सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान प्रदीप सर्वटे, नगर निगम कर्मचारी दल पंजाब के प्रधान विनोद सहोता,अशोक भील रजिन्दर सभरवाल,बंटी थापर, हरिबंश सिधु,शाम लाल गिल,जोंटी सर्वटे,अमर कल्याण,करण थापर, गौरव सभरवाल,अनुप गिल,मनोज सभरवाल, महिमल सोंधी विक्रम, जोन्नी आदि शामिल हुए।

If the roster system is not removed from the recruitment process, all unions of Jalandhar Municipal Corporation may go on strike: Sunny Sahota




