You are currently viewing आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022: शेड्यूल जारी, पहले ही मैच में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022: शेड्यूल जारी, पहले ही मैच में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

नई दिल्ली (PLN-Punjab Live News) आईसीसी वुमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 अगले साल 4 मार्च से शुरू होने जा रहा है। बुधवार को आईसीसी ने वुमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह वर्ल्ड कप बेहद खास होने जा रहा है, क्योंकि टीम का पहला ही मुकाबला पाकिस्तान के साथ है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच न्यूजीलैंड में 6 मार्च को खेला जाएगा जबकि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। इसके बाद हैमिल्टन में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। आईसीसी वुमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप कुल 31 दिन चलेगा और 31 मैच खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप में खिताब के लिए 8 टीमें मैदान में उतरेगी।

आईसीसी वुमेंस वर्ल्‍ड कप 2022 लीग फॉर्मेट में खेला जाएगा, यहां सभी 8 टीमें एक बार एक दूसरे का सामना करेगी। लीग में टॉप 4 पर रहने वाली टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएग। वर्ल्‍ड कप 2022 का खिताबी मुकाबला 3 अप्रैल को खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है।

आपको बता दें कि ऑस्‍ट्रेलिया, इंग्‍लैंड, साउथ अफ्रीका और भारत ने आईसीसी वुमेंस चैंपियनशिप 2017-2020 में अपने स्‍थान के आधार पर इस इवेंट के लिए क्‍वालिफाई किया, जबकि मेजबान होने के नाते न्‍यूजीलैंड ने क्‍वालिफाई कर लिया। हाल में हुए पुरुष टी20 वर्ल्‍ड कप में भी भारतीय टीम ने अपने अभियान का आगाज पाकिस्‍तान के खिलाफ ही किया था।

ICC Cricket World Cup 2022 Schedule released India will take on Pakistan in the very first match