You are currently viewing क्रूड ऑयल की कीमतों में आई भारी ग‍िरावट, फिर से कम हो सकते हैं देश में पेट्रोल-डीजल के दाम

क्रूड ऑयल की कीमतों में आई भारी ग‍िरावट, फिर से कम हो सकते हैं देश में पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली: वैश्विक मंदी की आहट के बीच एक अच्छी खबर आई है। क्रूड ऑयल के भाव में लगातार ग‍िरावट दर्ज की जा रही है, इसके भाव 100 डॉलर प्रत‍ि बैरल से भी नीचे पहुंच गए हैं। साथ ही बाजार में पेट्रोल-डीजल के रेट में भी करीब दो महीने से कोई भी बदलाव दर्ज नहीं किए गए हैं। पिछले महीने गैस स‍िलेंडर की कीमतों में जरुर इजाफा हुआ था पर तेल के कीमतों में किसी भी प्रकार बदलाव नहीं हुआ था।

केंद्र सरकार ने 21 मई को एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी। उसके बाद से दामों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है पर कुछ मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक तेल के दामों में कुछ कमी आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अब क्रूड ऑयल घटकर 100 डॉलर प्रत‍ि बैरल के नीचे आ गया है, डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड का भाव 96 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर पहुंच गया है वहीं ब्रेंट क्रूड 99 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर है।

सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये की एक्साइज ड्यूटी में कटौती की उसके बाद राज्यों ने भी अपने वैट कम किए थे। जिसके बाद तेल कंपनियों ने दावा किया कि उन्हें प्रति लीटर 15 से 25 रुपये तक का घाटा हो रहा है, इसी कारण से प्राइवेट कंपन‍ियों ने बाजार में तेल की सप्‍लाई भी रोक दी थी।

petrol and diesel prices in the country may come down again